• Fri. Nov 6th, 2026

Delhi Fire: पहाड़गंज में होटल में आग लगी, दमकल विभाग ने 10 लोगों को बचाया

सार

दमकल विभाग ने बताया कि तड़के लगभग 4.24 बजे पहाड़गंज में रोमा डीलक्स होटल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर चाल गाड़ियां भेजी गईं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विस्तार

दिल्ली के पहाड़गंज में गुरुवार तड़के एक इमारत में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।

दमकल विभाग ने बताया कि तड़के लगभग 4.24 बजे पहाड़गंज में रोमा डीलक्स होटल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर चाल गाड़ियां भेजी गईं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विभाग ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share With Your Friends If you Loved it!