• Tue. Nov 3rd, 2026

तमिलनाडु को देश बनाने की मांग कश्मीर से भी पुरानी:हिंदी विरोधी पेरियार ने 1939 में की थी द्रविड़नाडु की मांग, अब DMK नेता राजा ने अमित शाह को दी धमकी

‘अमित शाह ने कहा था कि अगर आप एकता चाहते हो तो आपको हिंदी सीखनी होगी। हमारी पार्टी के फाउंडर पेरियार ने अपनी मौत तक थानी नाडु की मांग की। लेकिन DMK ने लोकतंत्र और राष्ट्रीय अखंडता की खातिर उस मांग को दरकिनार कर दिया। इसलिए मैं बहुत ही विनम्रता के साथ कह रहा हूं कि हमारे CM, अन्नादुरई के पथ पर चल हैं, उन्हें पेरियार के मार्ग पर चलने के लिए मजबूर न करें। हमारी अलग तमिलनाडु देश की मांग को फिर से जिंदा न करें। इसलिए राज्य को और स्वायत्ता दें।’

ये बयान तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज DMK के नेता ए राजा का है। उन्होंने 4 जुलाई को पार्टी की बैठक में ये बात कही, जिसमें तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन भी मौजूद थे। ए राजा के इस बयान ने तमिलनाडु को अलग देश बनाने की 7 दशक पुरानी मांग को ताजा कर दिया है।

भास्कर एक्सप्लेर में हम ए राजा के बयान में इस्तेमाल पेरियार की मांग, अन्नादुरई का रास्ता और अमित शाह की हिंदी जैसे कीवर्ड को डिकोड कर रहे हैं।

Share With Your Friends If you Loved it!