बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर बताया कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के नए निर्माण को लेकर टेंडर पास कर दिए गए हैं। अब यहां फैब स्टील स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इससे पहले, जून 2025 में बिहार कैबिनेट ने इस एयरपोर्ट को नए सिरे से डेवलप करने की मंजूरी दी थी। उम्मीद है कि यह एयरपोर्ट साल 2026 तक पूरी तरह तैयार होकर शुरू हो जाएगा, जिससे उत्तर बिहार के लोगों को हवाई यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी।
Also Read: भीषण सड़क दुर्घटना में नागपुर के कारोबारी और उनकी पत्नी की मौत बेटी की हालत गंभीर
हवाई सेवा का नया हब बनेगा मुजफ्फरपुर
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खुशी जताते हुए बताया कि राज्य में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के नए निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें प्री-फैब स्टील स्ट्रक्चर का कार्य होगा। यह प्रोजेक्ट तिरहुत क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार भी व्यक्त किया।
मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट बनने के बाद यहां के लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए अब पटना या दरभंगा नहीं जाना पड़ेगा, जो क्रमशः 83 और 61 किमी दूर हैं। फिलहाल बिहार में पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें संचालित हो रही हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में नए एयरपोर्ट्स का निर्माण चल रहा है, जिससे हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
Also Read: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली उपहार, DA में 3% बढ़ोतरी

