• Sun. Mar 8th, 2026
    गिरावट

    वायदा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र से 0.61 प्रतिशत टूटकर ₹1,38,230 प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि मार्च डिलीवरी की चांदी 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹2,54,776 प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि बीते साल दोनों कीमती धातुओं में मजबूत तेजी दर्ज की गई थी।

    Also Read: आने वाले साल में मोबाइल और कंप्यूटर के दाम बढ़ने की आशंका क्यों

    अमेरिकी आंकड़ों के दबाव में सोना में गिरावट

    बुधवार को महानगरों में सोने के हाजिर भाव मिले-जुले रहे। goodreturns के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹13,963 प्रति ग्राम 22 कैरेट ₹12,800 और 18 कैरेट ₹10,476 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,948 प्रति ग्राम 22 कैरेट ₹12,785 और 18 कैरेट ₹10,461 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹14,040 प्रति ग्राम 22 कैरेट ₹12,870 और 18 कैरेट ₹10,735 प्रति ग्राम पर बना हुआ है।

    बुधवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और भाव करीब 4,480 डॉलर प्रति औंस तक आ गया जिससे पिछले दो दिनों की तेजी थम गई। निवेशक फिलहाल भू-राजनीतिक तनावों से ज्यादा अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर फोकस कर रहे हैं खासकर इस सप्ताह आने वाली दिसंबर की जॉब्स रिपोर्ट पर क्योंकि इससे फेडरल रिजर्व की आगे की मौद्रिक नीति के संकेत मिल सकते हैं। बाजार को इस साल ब्याज दरों में दो बार कटौती की उम्मीद है इसी वजह से निवेशक सोने जैसे सुरक्षित निवेश को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

    Also Read: वेनेजुएला का छुपा खजाना: तेल ही नहीं, सोना और रेयर अर्थ मेटल पर भी ट्रंप की नजर

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “सोना चांदी लुढ़के MCX और हाजिर बाजार में गिरावट”

    Comments are closed.