• Sun. Mar 8th, 2026

    पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की आशंका स्टॉक को लेकर पूरी तस्वीर साफ

    पेट्रोल

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के बीच भारत के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष की खबरों के बाद लोगों को आशंका हुई कि कहीं देश में पेट्रोल डीजल की सप्लाई प्रभावित न हो जाए। इसी डर के कारण कई जगहों पर अचानक पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है।

    Also Read : सेमीफाइनल: वानखेड़े में 39 साल बाद भारत-इंग्लैंड की टक्कर

    सरकारी सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को स्थिर रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार कई स्तरों पर बातचीत कर रही है ताकि तेल की आपूर्ति पर कोई असर न पड़े। अधिकारियों ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की कमी की कोई स्थिति नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में ईंधन की खरीदारी न करें।

    सरकार ने कहा ईंधन की सप्लाई स्थिर है

    सूत्रों के अनुसार भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा जिससे सप्लाई चेन मजबूत बनी रहेगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। मौजूदा हालात के बावजूद ईंधन की आपूर्ति सुरक्षित बताई जा रही है। सरकार का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में देश में तेल की कमी नहीं होने दी जाएगी।इस बीच अमेरिका ने भी भारत को राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने भारतीय कंपनियों को रूसी तेल खरीदने के लिए अस्थायी रूप से 30 दिन की छूट देने की घोषणा की है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    Also Read : ईरान युद्धपोत पर अमेरिकी हमला: क्यों विशेषज्ञ इसे भारत के लिए बढ़ता खतरा मान रहे हैं

    Share With Your Friends If you Loved it!