• Fri. Mar 6th, 2026
    ईरान

    23 फरवरी को तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को तुरंत तेहरान छोड़ने की सलाह दी। दूतावास ने बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बनी संवेदनशील स्थिति को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि वे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

    Also Read : नेपाल में बस नदी में गिरी, 18 की मौत, 25 घायल

    ईरान: दूतावास तेहरान में भारतीयों को तुरंत निकलने की सलाह

    दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और अपनी यात्रा योजनाओं की तुरंत समीक्षा करने को कहा। साथ ही, दूतावास ने तेहरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों के लिए रवाना होने और अपने संपर्क विवरण अपडेट रखने का निर्देश दिया।

    अमेरिका दूतावास ने यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक उसकी हेल्पलाइन और आधिकारिक चैनलों के जरिए तुरंत संपर्क करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।

    Also Read : बदायूं में बुजुर्गों की पिटाई का वीडियो वायरल

    Share With Your Friends If you Loved it!