Also Read: UGC के नए नियम बने सियासी विवाद, बीजेपी के अंदर से भी उठे सवाल
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने अपने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क किया है। बोर्ड के अनुसार, कुछ ठग पास कराने, अंक बढ़ाने या परीक्षा से जुड़ी सुविधाएं दिलाने के नाम पर फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से पैसे मांग रहे हैं।
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि पास कराने या नंबर बढ़ाने के नाम पर मांगे जा रहे पैसों से सावधान रहें
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी छात्र या अभिभावक से फोन, मैसेज या सोशल मीडिया के माध्यम से शुल्क या अन्य भुगतान की मांग नहीं करता। ऐसे मामलों में फंसने से बचने के लिए लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर भरोसा न करें।
Also Read: Ajit Pawar, Maharashtra Deputy CM, dies in plane crash in Baramati
साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने और सही जानकारी प्राप्त करने के लिए MPSOS ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि पीड़ित तुरंत सहायता ले सकें। बोर्ड ने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

