• Sat. Mar 7th, 2026
    S Jaishankar

    अमेरिका के लगातार दबाव के बीच भी भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखे हुए है। इस बीच पोलैंड भारत के समर्थन में सामने आया है। पोलैंड के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने रूसी तेल आयात में कटौती शुरू कर दी है और वह इस कदम से संतुष्ट हैं।रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच पोलैंड भारत के समर्थन में सामने आया है। इस दौरान वॉशिंगटन ने नई दिल्ली के खिलाफ टैरिफ की धमकियों को और तेज कर दिया है, जिसमें 500 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की संभावना भी जताई गई है। बुधवार को वीमर ट्रायंगल समूह के साथ भारत की पहली बैठक के बाद पेरिस में बोलते हुए, पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने कहा कि भारत ने रूसी तेल आयात में कटौती शुरू कर दी है और वह इस फैसले से संतुष्ट हैं।

    Also Read:वेनेजुएला के तेल पर ट्रंप का कब्जा, अमेरिकी खातों में जाएगी 100 प्रतिशत इनकम, बताया- कहां खर्च करेगी सरकार

    रूसी से तेल आयात में कटौती

    पेरिस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ खड़े होकर पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि भारत ने रूसी तेल का आयात कम कर दिया है, क्योंकि यह पुतिन की युद्ध मशीन को बढ़ावा देता है। सिकोरस्की का यह बयान नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच बढ़ते तनावपूर्ण संबंधों के बीच आया है।

    यूरोप में मौजूद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत के साथ मजबूत रिश्तों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने वीमर ट्रायंगल फॉर्मेट में भारत की पहली भागीदारी में हिस्सा लिया और फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट, जर्मन प्रतिनिधियों और पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ बातचीत की। इस दौरान जयशंकर ने कहा कि यूरोप वैश्विक राजनीति में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और भारत को इसके साथ अपने संबंध मजबूत करने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हम अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक राजनीति दोनों में अधिक स्थिरता ला सकते हैं, और यही कारण है कि मैं यहां आया हूं।”

    Also Read:वंदे भारत यात्रा: 16 वर्षीय AI प्रतिभा ने शशि थरूर को किया प्रभावित


    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “रूसी तेल मुद्दे पर पोलैंड का भारत को समर्थन”

    Comments are closed.