• Tue. Nov 3rd, 2026

दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

राजधानी दिल्ली की पुलिस को सोमवार दोपहर ईमेल के जरिए एक स्कूल में बम मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस का बम निरोधक दस्ता और पुलिस बल स्कूल की ओर रवाना हो गया. जानकारी के मुताबिक राजधानी के दक्षिण जिले में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में बम मिलने की सूचना मिली थी. बम मिलने की धमकी के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को स्कूल की तरफ रवाना कर दिया गया था. वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत स्कूल को खाली करवाया और एक-एक कमरे की तलाशी ली. पुलिस ने बताया कि वहां किसी भी तरह का कोई बम नहीं मिला है.

दरअसल स्कूल को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल पुलिस को मिला था. बम भले ही न मिला हो, लेकिन पुलिस अब इस तरह की शरारत करने वाले की तफ्तीश में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक साइबर सेल की मदद से अब पुलिस ये धमकी भरा मेल भेजने वाले को ढूंढने में जुट गई है.

मेल पर आई बम की सूचना

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बीआरटी मार्ग पर सादिक नगर में स्थित स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर दोपहर 1.19 बजे एक मेल आया कि स्कूल परिसर में एक बम है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड समेत डिफेंस कॉलोनी थाने का अमला मौके पर पहुंचा. वहीं स्कूल को खाली करा लिया गया और सघन तलाशी ली गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला. साइबर टीम ईमेल का भी सत्यापन कर रही है.

Share With Your Friends If you Loved it!