अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर खुद को वेनेज़ुएला का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया। इस पोस्ट में उनका आधिकारिक पोट्रेट साझा किया गया, जिसमें लिखा था, “कार्यवाहक राष्ट्रपति, वेनेज़ुएला, वर्तमान कार्यकाल जनवरी 2016।” पोस्ट में ट्रंप ने अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति होने का भी जिक्र किया, जिनका वर्तमान कार्यकाल 20 जनवरी 2025 से शुरू हुआ। फिलहाल, वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ हैं।
Also Read: बम धमकी के बाद कुवैत से दिल्ली आ रहा इंडिगो विमान अहमदाबाद में उतरा
ट्रंप ने वेनेज़ुएला पर अमेरिका की जिम्मेदारी संभालने का ऐलान किया
इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर ‘बड़े पैमाने पर’ कार्रवाई की और देश के नेता निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहाँ उन पर नार्को-टेरेरिज़्म की साज़िश के आरोप लगाए गए हैं। कार्रवाई के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तब तक वेनेज़ुएला के मामलों की जिम्मेदारी संभालेगा, “जब तक सत्ता का हस्तांतरण सुरक्षित, उचित और न्यायसंगत तरीके से नहीं हो जाता।” उन्होंने चेतावनी दी, “हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि वेनेज़ुएला में कोई ऐसा व्यक्ति सत्ता संभाले, जो वहां के लोगों के हित में न हो।” इस बीच, वेनेज़ुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ को पिछले हफ्ते औपचारिक रूप से देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
अमेरिकी कार्रवाई के बाद वेनेज़ुएला की स्थिति पर रविवार को पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि “वेनेज़ुएला वाकई अच्छा कर रहा है, और हम उनकी लीडरशिप के साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। ट्रंप ने वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ के बारे में कहा, “वह अच्छी हैं। उन्होंने हमें बताया कि हम पाँच करोड़ बैरल तेल ले जा सकते हैं और मैंने कहा—हां, हम कर सकते हैं। इसकी कीमत 4.2 अरब डॉलर (करीब 378 अरब रुपए) है, और यह फिलहाल अमेरिका पहुँचने के रास्ते में है।” इसके अलावा, ट्रंप ने कहा कि वेनेज़ुएला में अमेरिकी तेल उद्योग 18 महीनों के भीतर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और इससे देश में बड़े निवेश की उम्मीद है।
Also Read: यूजीसी के भेदभाव-रोधी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: बहस और मायने


[…] […]