उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को विदेशों में नौकरी दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग 14 और 15 अक्टूबर को गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में रोजगार महाकुंभ का आयोजन कर रहा है, जहां यूएई और ओमान की निर्माण एवं इंजीनियरिंग कंपनियां 10,655 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। इसमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, ड्राइवर, सुपरवाइजर जैसे पद शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य राज्य के कुशल युवाओं को वैश्विक स्तर पर बेहतर अवसर प्रदान करना है। चयनित लोगों को ₹24,000 से ₹1.2 लाख तक वेतन के साथ मुफ्त भोजन और आवास की सुविधा भी मिलेगी।
किन पदों पर होगी भर्ती?
यूपी सरकार के रोजगार महाकुंभ में यूएई और ओमान की कंपनियां 10,655 पदों पर भर्ती करेंगी, जिनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर, ड्राइवर जैसे पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹24,000 से ₹1,20,760 तक वेतन मिलेगा, साथ ही उन्हें मुफ्त भोजन और आवास की सुविधा भी दी जाएगी।
कैसे करें नौकरी के लिए आवेदन?
लाभ उठाने वाले युवा rojgaarsangam.up.gov.in पर सरल आवेदन करें और QR कोड वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रोजगार मेले में भाग लें।
Also Read: Rishi Sunak ने Microsoft और Anthropic के साथ बनाई नई साझेदारी नई भूमिका में नजर आएंगे

