• Tue. Oct 27th, 2026

    IIT बॉम्बे के हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदा छात्र, एक दिन पहले ही खत्म हुए थे एग्जाम

    Jaipur

    मुंबई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में एक 18 वर्षीय छात्र ने परिसर में एक छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी है छात्र का नाम दर्शन रमेश सोलंकी है और वह मूल रूप से गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है.

    पुलिस ने बताया कि दर्शन पवई में आईआईटी में बीटेक कर रहा था. छात्र ने तीन महीने पहले ही कोर्स में दाखिला लिया था और उसकी पहले सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को ही समाप्त हुई थी. जांच से पता चला है कि दर्शन सोलंकी हॉस्टल 16B की आठवीं मंजिल पर रहता था. दर्शन ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड किया. जब वो नीचे कूदा तो जोर से आवाज आई और कुछ ही देर बाद वहां छात्र और सुरक्षा कर्मी पहुंच गए.

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिसर में सुरक्षाकर्मियों को एक छात्र खून से लथपथ पड़ा मिला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। टीम कैंपस में पहुंचते ही छात्र को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    आत्महत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छात्र को लेकर हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र ने तीन महीने पहले ही आईटीटी बॉम्बे में दाखिला लिया था और शनिवार को ही पहले सेमेस्टर की परीक्षा खत्म हुई थी. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आत्महत्या के पीछे पढ़ाई का दबाव वजह बना. इस मामले में पवई पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही गुजरात में रहने वाले उसके परिवार को भी सूचना दे दी गई है.

    Share With Your Friends If you Loved it!