• Sun. Mar 8th, 2026

    ऑनलाइन वायरल हुआ कमाई का जुगाड़, पुलिस पहुंची तो बंद हो गया खेल

    Mumbai auto driver locker service

    मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में एक ऑटो चालक की अनोखी कमाई का तरीका चर्चा में आ गया है। इस चालक ने अपने ऑटो में लॉकर सर्विस शुरू कर रखी थी, जिसके जरिए वह हर महीने 5 से 8 लाख रुपये तक कमाने का दावा कर रहा था। इस अनोखी पहल की कहानी सबसे पहले वेन्यूमॉन्क के सह-संस्थापक राहुल रूपानी ने लिंक्डइन पर साझा की थी। उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी इसकी सराहना की, जिसे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली।

    हालांकि, जैसे ही यह मामला वायरल हुआ, पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए यह लॉकर सर्विस बंद करवा दी। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते इस प्रकार की गैरकानूनी सेवा को तुरंत रोकने के आदेश दिए गए। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इनोवेटिव आइडियाज कैसे कानून और सुरक्षा के दायरे में चुनौती बन सकते हैं।

    क्या है पूरा मामला समझिए?

    दरअसल वेन्यूमॉन्क के सह-संस्थापक राहुल रूपानी कुछ दिन पहले वीजा अपॉइंटमेंट के दौरान मुंबई बीकेसी स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास गए थे। वहां पर अंदर अपना बैग ले जाने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में उनके सामने एक समस्या थी कि वह अपना बैग कहां छोड़ें तब उन्होंने एक ऑटो चालक ने 1,000 रुपये के शुल्क के लिए बैग छोड़ दिया था। ऑटो चालक ने कहा था कि सर, बैग दे दो। सुरक्षित रखूंगा, मेरा रोज़ का है। रूपानी ने पहले तो डर रहे थे लेकिन बाद मे उन्होंने दे दिया था। इसके बाद उन्होंने यह किस्सा लिंक्डइन पर साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि ड्राइवर बिना ऑटो चलाए ही हर महीने 5 से 8 लाख कमा रहा था।

    ऑटो चालक की इस स्टोरी और दावे के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस कड़ा एक्शन लिया है। मुंबई पुलिस ने वायरल हुए ऑटो ड्राइवर के साथ 12 अन्य लोगों को भी तलब किया, जो अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आगंतुकों के लिए इसी तरह की लॉकर सेवाएं चला रहे थे। बीकेसी पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि सुरक्षा चिंताओं के कारण इस क्षेत्र में पार्किंग सख्त वर्जित है।

    Share With Your Friends If you Loved it!