अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में शादी के इरादे से परिवार की सहमति के साथ पहुंची 24 वर्षीय भारतीय युवती लापता हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, युवती की पहचान सिमरन के रूप में हुई है, जो 20 जून को भारत से US आई थी। पुलिस के मुताबिक, निगरानी कैमरों की फुटेज में सिमरन को मोबाइल फोन देखते हुए और किसी का इंतजार करते हुए देखा गया है।
न्यूजर्सी की लिंडनवोल्ड पुलिस को बुधवार को सबसे पहले सिमरन के लापता होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक सिमरन को आखिरी बार ग्रे स्वेटपैंट, सफ़ेद टी-शर्ट, काले फ्लिप फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने देखा गया था। सिमरन की हाईट 5 फीट 4 इंच है और उसका वजन लगभग 68 किलोग्राम है। उसके माथे की बाईं तरफ एक छोटा निशान है।
Also Read : e-Passport क्या है, इससे आम लोगों को क्या फायदे मिलेंगे और यह क्यों जरूरी है?
पुलिस ने बताया कि अमेरिका में उसका कोई रिश्तेदार नहीं रहता और वह अंग्रेजी नहीं बोल पाती है। उसका अंतरराष्ट्रीय सिम का फोन केवल वाई-फ़ाई के जरिए काम करता है। खबर के मुताबिक पुलिस भारत में सिमरन के परिवार से अबतक संपर्क नहीं कर पाई है।
US में शादी के इरादे से पहुंची युवती हुई लापता, पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
पुलिस ने कहा कि वीडियो में वह किसी परेशानी में नहीं दिख रही थी। पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं को बताया गया कि वह यहां परिवार की रजामंदी से शादी के लिए आई थी। हालांकि, यह भी संभव है कि उसका शादी करने का कोई इरादा न हो और वह केवल अमेरिका की यात्रा करना चाहती हो।
Also Read : HDB फाइनेंशियल का IPO पहले दिन 0.37 गुना सब्सक्राइब, जानें आज का ताज़ा GMP प्राइस
बता दें कि ऐसा ही एक मामला मार्च में भी सामने आया था जब सुदीक्षा कोनांकी नाम की एक भारतीय छात्रा डोमिनिकन रिपब्लिक में छुट्टियों के दौरान गायब हो गई थी। वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी। 6 मार्च को जब वो लापता हुई, अपने दोस्त के साथ पुंटा काना में छुट्टियां मना रही थी। सुदीक्षा को आखिरी बार सुबह 4:15 बजे देखा गया था।

