एअर इंडिया का विमान दो जुलाई को नई दिल्ली से वॉशिंगटन जा रहा था। विमान को ईंधन भरने के लिए वियना में रोका गया। यहां फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। इसके बाद विमान को रद्द कर दिया गया। दिल्ली से वॉशिंगटन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वियना में ईंधन भरने के लिए फ्लाइट के ठहराव के बाद खराबी का पता चला। इसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया। एयरलाइन ने विमान से वॉशिंगटन के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों को वियना में उतारकर वैकल्पिक सुविधा के जरिये यात्रा कराई गई। साथ ही पूर्ण धनवापसी की पेशकश की गई। इसके अलावा एअर इंडिया की वॉशिंगटन डीसी से वियना के रास्ते नई दिल्ली आने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया।
Also Read : परिवार की रजामंदी से शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती अचानक लापता हुई
विदेश नहीं जाएगा ब्लैक बॉक्स
केंद्रीय मंत्री ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए विदेश भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लैक बॉक्स एएआईबी के पास ही रहेगा। यह कहीं नहीं जाएगा। हम पूरी जांच यहीं करेंगे।
अहमदाबाद विमान हादसे पर नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि इस दुर्घटना की हर एंगल से जांच चल रही है। इसमें गड़बड़ी की आशंका भी शामिल है। साथ ही केंद्रीय मंत्री मुरलीधर ने कहा कि घटना की जांच रिपोर्ट करीब तीन महीने में आ सकती है। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) एअर इंडिया विमान हादसे की गहराई से जांच कर रहा है। वे हर संभावित कारण पर ध्यान दे रहे हैं, जिसमें गड़बड़ी की आशंका भी शामिल है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और कई एजेंसियां जांच में शामिल हैं।

