• Sat. Mar 7th, 2026
    दीवाली

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीवाली से पहले दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में पानी के बिलों पर लेट पेमेंट सरचार्ज माफी और अनाधिकृत कनेक्शन नियमितीकरण योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जल मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने पहले इस योजना की घोषणा प्रेसवार्ता में की थी। दिल्ली सरकार ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड लंबे समय से भारी कर्ज में डूबा हुआ है, जिसके कारण लोगों को बिल भुगतान और नए कनेक्शन मिलने में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

    Also Read: शर्म से सिर झुक गया, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर

    दिल्ली सरकार ने पानी के बिलों पर ब्याज दर घटाकर 5% से 2% कर दी है। अब 31 जनवरी तक बिल भरने वालों को 100% और 31 मार्च तक बिल जमा करने वालों को 70% छूट मिलेगी। जल बोर्ड पर कुल बकाया 87,589 करोड़ रुपये है, जिसमें से अधिकतर ब्याज है। योजना के तहत कई इलाकों में कैंप भी लगाए जाएंगे। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि 29 लाख उपभोक्ताओं के लिए दो अलग-अलग योजना लागू की गई हैं।

    रेखा गुप्ता ने जल सुधारों और माफी योजना की घोषणा की

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 31 जनवरी तक पानी के बिलों पर 100% और 31 मार्च तक 70% छूट मिलेगी। सरकार 11,000 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ करेगी और समय पर भुगतान करने वालों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। जल बोर्ड का सरचार्ज 5% से घटाकर 2% किया जाएगा, और अनधिकृत कनेक्शन मात्र 1000 रुपये में नियमित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जल व्यवस्था सुधारने में कोई काम नहीं किया। अब जल बोर्ड के 34 नए डिवीजन बनाए जाएंगे और दिल्ली की जनता यमुना में झाग नहीं देखेगी।

    Also Read: बिहार चुनाव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा राशि

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “दीवाली से पहले दिल्ली में पानी बिल माफी का तोहफा”

    Comments are closed.