• Sun. Mar 8th, 2026

    जानिए कौन हैं 23 साल की जहांवी डांगेती जो NASA का मिशन करेंगी पूरा, 2029 में भरेंगी उड़ान

    jahnavi dangeti

    विशाखापट्टनम की एक साधारण सी दिखने वाली युवती जहांवी डांगेती अब ऐसा कदम उठाने जा रही है, जो अब तक बहुत ही कम भारतीयों ने किया है. 23 वर्षीय जहांवी डांगेती को टाइटन्स स्पेस नामक एक प्रमुख अंतरिक्ष कंपनी ने अपने अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना है. 2029 में शुरू होने वाले EarthLoop Orbital Cruise मिशन के तहत, जहांवी धरती की कक्षा में जाकर एक असली अंतरिक्ष यात्री की तरह ब्रह्मांड का अनुभव करेगी.

    रॉकेट से नहीं बल्कि हवाई जहाज से उड़ान!

    इस मिशन की खास बात यह है कि इसमें अंतरिक्ष यान रॉकेट की तरह नहीं बल्कि हवाई जहाज की तरह उड़ान भरेगा. यानी ना किसी स्टेज को अलग किया जाएगा, ना ही रॉकेट के शोरगुल होंगे. सब कुछ एकदम फिल्म जैसा पर असली में होगा. और इसमें भारत से कोई और नहीं, हमारी जहांवी शामिल होगी.

    क्या है EarthLoop मिशन? क्यों है ये इतना खास?

    ये मिशन पूरी दुनिया में इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह पहली बार है जब लोग किसी आम उड़ान की तरह स्पेस में जा सकेंगे. टाइटन्स स्पेस नाम की कंपनी ने एक खास तरह का स्पेसप्लेन बनाया है जिसे Titans Genesis कहते हैं. यह प्लेन एक रनवे से उड़ान भरेगा और सीधे धरती से 300 किलोमीटर ऊपर कक्षा में पहुंच जाएगा. वहां यात्रियों को पृथ्वी को गोल घूमती देखना मिलेगा और जीरो ग्रैविटी यानी बिना वज़न वाले माहौल का अनुभव होगा.

    कौन है जहांवी डांगेती? 

    जहांवी का बचपन आम था. वो भी बाकी बच्चों की तरह स्कूल जाती थी, खेलती थी, सपने देखती थी. लेकिन फर्क ये था कि जहांवी को आसमान में तारे और चांद कुछ ज़्यादा ही पसंद थे. उनकी दादी उन्हें हर रात तारे-तारों की कहानियां सुनाती थीं. और शायद वहीं से शुरू हुआ उनका अंतरिक्ष का सपना. जहांवी भारत की पहली लड़की हैं जो NASA के इंटरनेशनल एयर एंड स्पेस प्रोग्राम में शामिल हुई थीं. उन्होंने अमेरिका के Kennedy Space Center, पोलैंड और आइसलैंड जैसी जगहों पर एडवांस ट्रेनिंग ली है. पानी के अंदर रॉकेट लॉन्च करने से लेकर जीरो ग्रैविटी में उड़ान तक, हर तरह का अनुभव उनके पास है.

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “जानिए कौन हैं 23 साल की जहांवी डांगेती जो NASA का मिशन करेंगी पूरा, 2029 में भरेंगी उड़ान”

    Comments are closed.