• Thu. Nov 5th, 2026

205 किलो प्याज बेचने पर मिले 8.36 रुपये, 416 किमी दूर मंडी फसल बेचने पहुंचा था किसान

कर्नाटक के गडग जिले के एक किसान की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दिखाया गया है कि उसे 205 किलोग्राम प्याज बेचने के बाद केवल 8.36 रुपये मिले. यह गडग के सिर्फ एक किसान की कहानी नहीं है. बेंगलुरु के यशवंतपुर बाजार में जिले के सभी प्याज उत्पादकों को उनकी उपज के लिए 10 रुपये से भी कम मिल रहा है. किसान गडग से बेंगलुरु पहुंचने के लिए 416 किमी लंबी दूरी तय करते हैं.

रसीद हुई वायरल

पावडेप्पा हल्लीकेरी के मामले में, जिसकी रसीद वायरल हो गई है, थोक व्यापारी ने किसान की 205 किलोग्राम उपज की कीमत 200 रुपये प्रति क्विंटल की, माल भाड़े के लिए 377 रुपये और कुली शुल्क के लिए 24 रुपये की कटौती की. जिले के एक और किसान जो 212 किलो प्याज लेकर बेंगलुरु के बाजार गए थे, उन्हें कुल 1,000 रुपये मिले. लेकिन कुली कमीशन, ट्रांसपोर्ट चार्ज, हमाली चार्ज काटने के बाद उन्हें 10 रुपये ही मिले.

Share With Your Friends If you Loved it!