• Wed. Nov 18th, 2026
    चांदी

    बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं ने कमजोर शुरुआत की और कारोबार के दौरान गिरावट और बढ़ गई। अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है। इसके चलते निवेशकों ने कीमती धातुओं में बिकवाली तेज कर दी।

    Also Read : कुलगाम एनकाउंटर से पहले लतीफ भट का वीडियो आया सामने, सुरक्षाबलों ने किया सरेंडर का आग्रह

    सोने का भाव 3,158 रुपये तक लुढ़का

    बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 2,924 रुपये यानी 2.18 प्रतिशत गिरकर 1,31,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने ने पिछले बंद भाव 1,34,223 रुपये के मुकाबले 1,31,622 रुपये पर कारोबार शुरू किया। दिन के कारोबार में सोने ने 1,31,979 रुपये का उच्चतम और 1,31,065 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ। इस तरह मंगलवार के बंद भाव की तुलना में सोने की कीमत में अधिकतम 3,158 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

    सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 5,802 रुपये यानी 3.42 प्रतिशत टूटकर 1,63,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। चांदी ने पिछले बंद भाव 1,69,702 रुपये के मुकाबले 1,67,301 रुपये पर कारोबार शुरू किया था। कारोबार के दौरान चांदी ने 1,67,301 रुपये का ऊपरी और 1,63,533 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस तरह पिछले बंद भाव की तुलना में चांदी की कीमत अधिकतम 6,169 रुपये तक गिर गई।

    Also Read : ग्रेटर नोएडा में महिला सब-इंस्पेक्टर का शव बाथरूम में मिला, हार्ट अटैक की आशंका

    चांदी की कीमतों में 6,169 रुपये की भारी गिरावट

    वायदा बाजार के साथ दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये सस्ता होकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने की कीमतों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमतों में 9,500 रुपये की बड़ी गिरावट आई। इसके बाद चांदी 1,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई और एक साल के निचले स्तर पर कारोबार करने लगी।

    अमेरिकी डॉलर की लगातार मजबूती सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजहों में शामिल है। बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों ने भी निवेशकों की रणनीति प्रभावित की है। मजबूत डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी खरीदना महंगा हो जाता है। इससे इन धातुओं की मांग पर दबाव पड़ सकता है। आने वाले कारोबारी सत्रों में निवेशक डॉलर की चाल और अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर नजर रखेंगे।

    Also Read : कुलगाम एनकाउंटर से पहले लतीफ भट का वीडियो आया सामने, सुरक्षाबलों ने किया सरेंडर का आग्रह

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By tina

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *