भारतीय सेना की कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की परेशानी बढ़ गई है। हाई कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है और इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में राहत की गुहार लगाई है।
Also Read : ईरान चाहता है भारत से चीता संरक्षण का ज्ञान, आबादी में तेज गिरावट पर RTI से हुआ खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को 4 घंटे के भीतर मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था । पुलिस ने इसके बाद विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की थी।
Also Read : Man Harasses Woman Over Marathi; Her Reply Goes Viral
विजय शाह ने इस्तीफा नहीं दिया
मंत्री विजय शाह ने हाई कोर्ट के आदेश पर FIR होने, पक्ष और विपक्ष दोनों के इस्तीफा मांगने के बावजूद भी इस्तीफा नहीं दिया है। देर रात सीएम हाउस में सीएम डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच इस्तीफे और FIR कराने को लेकर बैठकों का दौर चला। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस्तीफा पर सहमति नहीं बन पाई।
जेपी नड्डा को रिपोर्ट भेजी गई
जानकारी के मुताबिक, नेताओं की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट भेजी गई है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय नेताओं के दबाव में विजय शाह इस्तीफा आज दे सकते हैं। भाजपा नेता उमा भारती सहित समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी विजय शाह को पद से बर्खास्त करने की मांग की है। आठ बार के विधायक विजय शाह मध्य प्रदेश में 21 फीसदी आबादी वाले आदिवासी समुदाय से आते हैं।
Also Read : Operation Sindoor exposed Pakistan’s strategic depth with Indian missile strikes

