• Fri. Nov 6th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवीरों के पहले बैच से मुकिया संवाद, 40 हजार अग्निवीरों की ट्रेनिंग हुई पूरी

PM Narendra Modi interacts with Agniveers

आज, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवीरों के पहले बैच के साथ बातचीत की। देश में 40 हजार अग्निवीरों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवीरों के पहले बैच को शुभकामनाएं दी। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अग्निवीरों को संबोधित किया।

सेना में नए जवानों की भर्ती के लिए पिछले साल जून में अग्निपथ स्कीम शुरू की गई थी। इसके बाद विवाद भी हुआ था और देशभर में प्रदर्शन हुए थे। पूरे विवाद के बाद यह पहला मौका है जब पीएम मोदी अग्निपथ स्कीम पर अपनी बात रखेंगे।

Agniveer's training

अग्निवीरों के पहले बैच में 200 युवा

सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, अग्निवीर का पहला बैच जम्मू-कश्मीर से चुना गया है। इन अग्निवीरों ने बीते साल 26 दिसंबर को ट्रेनिंग के लिए आर्मी ज्वॉइन की थी। फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद करीब 200 उम्मीदवारों को चुना गया था। अब इनकी ट्रेनिंग पूरी होने जा रही है।

कौन हैं अग्निवीर?

अग्निवीर योजना सेना, नौसेना और वायु सेना में युवाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित भर्ती कार्यक्रम है। 17 से 21 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति आवेदन करने के लिए पात्र है, और छह महीने की प्रशिक्षण अवधि के दौरान, वे सेना, नौसेना और वायु सेना के बारे में जानेंगे। इसके बाद उन्हें इनमें से किसी एक सेवा में साढ़े तीन साल सेवा करनी होगी।

Share With Your Friends If you Loved it!