वाशिंगटन में मंगलवार को QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्वाड ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। क्वाड ने हमले के दोषियों, उनके साजिशकर्ताओं और आर्थिक मदद करने वालों को बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाने की मांग की। गौरतलब है कि इस आतंकी हमले में 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक समेत कुल 26 लोगों की जान गई थी। आतंकियों ने पीड़ितों की धार्मिक पहचान पूछकर उन पर गोलियां चलाई थीं।
बैठक के दौरान क्वाड देशों ने सीमा पार आतंकवाद की सख्त निंदा किया। इसके साथ ही क्वाड ने आतंकवाद के विरुद्ध सख्त रुख, क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और आपदा प्रतिक्रिया को लेकर नए कदमों की घोषणा की है। क्वाड ने कहा कि वह आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के सभी स्वरूपों और रूपांतरणों, विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद की स्पष्ट रूप से निंदा करता है और आतंकवाद विरोधी सहयोग को और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।
आतंकी हमले की निंदा करते हुए न्याय और वैश्विक सहयोग की अपील: QUAD
Also Read : परिवार की रजामंदी से शादी के लिए US पहुंची भारतीय युवती अचानक लापता हुई
क्वाड देशों ने कहा कि हम 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई, और कई अन्य घायल हुए। हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
Also Read : UN में एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की पोल खोली, कहा – आतंकवादियों को नहीं मिलेगी कोई रियायत
क्वाड ने कहा, “हम इस घृणित कृत्य के अपराधियों, योजनाकारों और वित्तपोषकों को बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाने की मांग करते हैं, और सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों से आग्रह करते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून और प्रासंगिक यूएन सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप सभी संबंधित प्राधिकरणों के साथ सक्रिय सहयोग करें।


[…] […]