UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने पूरी मेरिट सूची जारी कर दी है।
इस साल कुल 958 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए किया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही आयोग ने टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक कर दी है। उम्मीदवार पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को अपने चयन की स्थिति आसानी से पता चल सकेगी।
टॉपर्स की सूची में अनुज अग्निहोत्री पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे, जबकि तीसरे स्थान पर आकांक्षा ने जगह बनाई है। वहीं चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर रहे हैं। इन सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में शीर्ष रैंक हासिल की है।
Also Read: ईरान के हमले से अमेरिका का THAAD सिस्टम ध्वस्त
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑलइंडिया रैंक-1 हासिल की
चयनित उम्मीदवारों में अलग-अलग वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें 317 सामान्य वर्ग, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। आयोग ने सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को उनकी रैंक और पसंद के अनुसार सेवाएं आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
यूपीएससी ने इस परीक्षा के माध्यम से कुल 958 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 फरवरी 2026 को अंतिम चरण समाप्त हुआ। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फाइल में अपना परिणाम देख सकते हैं।
Also Read: खामेनेई की मौत के बाद भारत क्यों साधे हुए है चुप्पी

