• Thu. May 1st, 2025

    कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को खेल रत्न, हिमा दास को अर्जुन पुरस्कार

    राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का वितरण किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। एथलीट हिमा दास को अर्जुन पुरस्कार दिया गया।

    हर साल ये पुरस्कार मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन 29 अगस्त को दिए जाते थे। लेकिन, इस बार एशियाड की वजह से इन पुरस्कारों का वितरण सितंबर में किया जा रहा है।

    खेल रत्न पाने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट

    सचिन तेंडुलकर को 1997, महेंद्र सिंह धोनी को 2007 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। विराट खेल रत्न पाने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। विराट के नाम की 2016 में भी चर्चा हुई थी, लेकिन उन्हें तब चुना नहीं गया था।

    अर्जुन पुरस्कार

    नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रोअर), जिन्सन जॉनसन और हिमा दास (एथलेटिक्स), एन सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन), सतीश कुमार (मुक्केबाजी), स्मृति मंधाना (क्रिकेट), शुभंकर शर्मा (गोल्फ), मनप्रीत सिंह और सविता (हॉकी), रवि राठौड़ (पोलो), राही सरनोबत, अंकुर मित्तल और श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी), मणिका बत्रा और जी साथियान गणशेखरन (टेबल टेनिस), रोहन बोपन्ना (टेनिस), सुमित (कुश्ती), पूजा केडिया (वुशु), अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स), मनोज सरकार (पैरा-बैडमिंटन)।

    द्रोणाचार्य पुरस्कार

    सी ए कुट्टप्पा (मुक्केबाजी), विजय शर्मा (वेटलिफ्टिंग), ए श्रीनिवास राव (टेबल टेनिस), सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स), क्लेरेंस लोबो (हॉकी, आजीवन), तारक सिन्हा (क्रिकेट, आजीवन), जीवन कुमार शर्मा (जूडो, आजीवन), वी आर बीडु (एथलेटिक्स, आजीवन)।

    ध्यानचंद पुरस्कार

    सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी) भरत कुमार क्षेत्री (हॉकी), बॉबी अलॉयसियस (एथलेिटक्स),  चौगले  दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)।

    तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड

    अंशुल जम सेनपा (पर्वतारोही), स्वर्गीय रवि कुमार (पर्वतारोही), सागर परिक्रमा करने लेफ्टिनेेंट कमांडर वर्तिका जोशी और उनकी टीम (नौकायन), कैप्टन उदित थापर (स्काई डाइविंग)।

    अनुष्का शर्मा फिल्म सुई-धागा का प्रमोशन छोड़ विराट को सपोर्ट करने दिल्ली पहुंची।

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By admin

    Administrator

    Comments are closed.