• Fri. Mar 6th, 2026

    नौसेना में शामिल होंगे अत्याधुनिक युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि भारत की समुद्री शक्ति बढ़ेगी

    हिमगिरिहिमगिरि

    उदयगिरि का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने किया है, जबकि हिमगिरि को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने तैयार किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि उदयगिरि नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया 100वां जहाज है।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश

    पहली बार दो अलग शिपयार्ड में बने युद्धपोतों का एक साथ कमीशन नौसेना की युद्ध तत्परता और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी

    रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह पहली बार होगा जब दो अलग-अलग शिपयार्ड में बनाए गए अग्रिम पंक्ति के सतही लड़ाकू जहाजों को एक साथ कमीशन किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इन युद्धपोतों के शामिल होने से नौसेना की युद्ध तत्परता बढ़ेगी और भारत के युद्धपोत डिजाइन व निर्माण में आत्मनिर्भर बनने के संकल्प की पुष्टि होगी। कमीशन होने के बाद ये दोनों जहाज पूर्वी बेड़े में शामिल होंगे, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में देश के समुद्री हितों की सुरक्षा मजबूत होगी।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    उदयगिरि और हिमगिरि का जलावतरण दर्शाता है आत्मनिर्भरता 2025 में अन्य स्वदेशी पोतों का जलावतरण होगा

    उदयगिरि’ और ‘हिमगिरि’ का जलावतरण नौसेना की युद्धपोत डिजाइन और निर्माण में आत्मनिर्भरता की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके बाद नौसेना 2025 में अन्य स्वदेशी पोतों का जलावतरण करेगी, जिनमें विध्वंसक आईएनएस सूरत, फ्रिगेट आईएनएस नीलगिरि, पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर, एएसडब्ल्यू शैलो वाटर क्राफ्ट आईएनएस अर्नाला और डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निस्तार शामिल हैं।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “नौसेना में शामिल होंगे अत्याधुनिक युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि भारत की समुद्री शक्ति बढ़ेगी”
    1. […] बिहार के हाजीपुर में अपराधियों ने आरजेडी नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।Also Read : नौसेना में शामिल होंगे अत्याधुनि… […]

    Comments are closed.