• Tue. Nov 3rd, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा

Manohar Lal Khattar

हरियाणा की राजनीति में बड़ी खबर है. वर्तमान में, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हटाया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, संजय भाटिया और नायब सैनी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रतियोगिता में हैं. हरियाणा कैबिनेट भी इस्तीफा दे सकता है.

Also Read: Malegaon blast case: Special court issues bailable warrant against Pragya Singh Thakur

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक मंगलवार 11:30 बजे चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में यह बैठक होगी. बीजेपी के सभी विधायक और  मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, बीजेपी समर्थित निर्दलीय विधायक भी मीटिंग में शिरकत करेंगे. वहीं, हरियाणा बीजेपी प्रभारी विप्लव देव भी चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं. फिलहाल, मीटिंग में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी भी शिरकत करेंगे.

Also Read: इलेक्टोरल बॉन्ड्स मामले पर सुप्रीम कोर्ट की SBI को फटकार

भाजपा-जजेपी गठबंधन सरकार का कार्यकाल समाप्त होने की संभावना

हरियाणा में नवंबर 2024 में मनोहर लाल सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. फिलहाल, यहां पर भाजपा और जजेपी की गठबंधन सरकार है.  2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सीटों में से 40 सीटें जीती थी. लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई थी. कांग्रेस को जहां 31 सीटें मिली थी. वहीं, जनता जननायक पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा ने जजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.

फिलहाल, लोकसभा चुनाव में भाजपा और जजेपी में गठबंधन ना होने की चर्चाएं हैं. भाजपा अकेले 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. हालांकि, जजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मुलाकात करने पहुंचे हैं.

Also Read: Oscars 2024 में ‘ओपेनहाइमर’ ने जीते 7 अवॉर्ड्स

Share With Your Friends If you Loved it!