• Sun. Mar 8th, 2026

    PM मोदी का रिकॉर्ड: लगातार दूसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    रिकॉर्ड

    नरेंद्र मोदी ने आज इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए लगातार सबसे अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री रहने वाले देश के दूसरे नेता का रिकॉर्ड बना लिया। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को पीएम मोदी के कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे हो गए। वहीं, इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4,077 दिन प्रधानमंत्री रहीं थीं।

    Also Read : क्या इंग्लैंड Lords में भारत की जीत को रोक पाएगा? 200 से कम लक्ष्य इतने बार हो चुका है डिफेंड

    नरेंद्र मोदी: स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले और सबसे लंबे कार्यकाल वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री

    नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। वे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं। इसके अलावा, मोदी ऐसे पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं। साथ ही, लगातार दो बार चुने जाने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी होने का गौरव भी उन्हें प्राप्त है।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    चुनावी रिकॉर्ड: पूर्ण बहुमत, लगातार जीत और ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

    प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं। वे इंदिरा गांधी (1971) के बाद ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें दो बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी मिली। पंडित नेहरू के बाद मोदी अकेले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसी एक पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनावों में जीत हासिल की है। साथ ही, वे देश के इकलौते नेता हैं—चाहे प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री—जिन्होंने किसी पार्टी के नेतृत्व में लगातार छह चुनावों में जीत दर्ज की है। इनमें गुजरात विधानसभा चुनाव (2002, 2007, 2012) और लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) शामिल हैं।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!