• Mon. Mar 9th, 2026

    65 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए चुनाव आयोग द्वारा जारी

    लाखलाख

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता और विपक्ष की जंग अब विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच भी दिखाई दे रही है। कल आयोग ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर राहुल गांधी को चेतावनी दी थी, जबकि आज सफाई देते हुए आयोग ने हटाए गए सभी मतदाताओं की सूची सार्वजनिक कर दी।

    Also Read : क्या इंग्लैंड Lords में भारत की जीत को रोक पाएगा? 200 से कम लक्ष्य इतने बार हो चुका है डिफेंड

    विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक


    भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हटाए गए 65 लाख मतदाताओं का विवरण सार्वजनिक कर दिया है। 1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट सूची में ये नाम शामिल नहीं थे, जिस पर विपक्षी दलों ने आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। इसी मुद्दे को लेकर रविवार से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्यव्यापी यात्रा शुरू की थी। यात्रा की शुरुआत वाले दिन ही दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया था। इसके अगले ही दिन सुबह आयोग ने सभी 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी कर दी।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    आयोग का कदम: विवाद को शांत करने की कोशिश

    भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान हटाए गए मतदाताओं की सूची, वोटर लिस्ट और अन्य जानकारियों की तरह ही, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी करवाई है। बिहार चुनाव से पहले विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार हंगामा कर रहा था, लेकिन सोमवार सुबह आयोग ने यह कदम उठाकर हालात को शांत करने की कोशिश की। अब देखने वाली बात होगी कि इन 65 लाख में से कितने लोग आपत्ति दर्ज कराने आते हैं, क्योंकि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया इस सूची के जारी होने से पहले ही शुरू हो चुकी थी।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!