अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान खींचा। उन्होंने पांच मैचों में अब तक 248 रन बनाए, जिनमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ दो अर्धशतक शामिल रहे। शुभमन गिल के साथ उनकी साझेदारी ने भारत को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने यूएई के खिलाफ 30, पाकिस्तान के खिलाफ 31 और 74, ओमान के खिलाफ 38 और बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन बनाए। उनकी निरंतरता और आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बना दिया।
Also Read : Donald Trump launches $15 billion lawsuit targeting The New York Times
IPL और अभिषेक का स्टारडम
अभिषेक ने आईपीएल 2024 और 2025 में धमाकेदार पारियों से अपना अलग मुकाम बनाया। 2024 में उन्होंने 484 रन बनाए और 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट बनाए रखा। 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 55 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर और किसी भारतीय का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना ।उनकी पारियों ने उन्हें टीम इंडिया का मैच विनर साबित किया और कई रिकॉर्ड्स उनके नाम किए।
अभिषेक का जन्म 2000 में अमृतसर में हुआ और पिता राजकुमार शर्मा ने उन्हें बचपन से क्रिकेट सिखाया। राजकुमार खुद पंजाब के लिए क्रिकेट खेले और बाद में कोच बने, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया। अभिषेक ने उसी अधूरे सपने को पूरा किया और महज 16 साल की उम्र में रणजी डेब्यू किया। 2016 में उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया और उन्होंने टीम को खिताब जिताया। युवराज सिंह के मार्गदर्शन और पिता की मेहनत ने उन्हें मजबूत बनाया और सफलता की राह पर आगे बढ़ाया। आज उनकी नेट वर्थ 12–15 करोड़ रुपये है और वह क्रिकेट जगत में स्टार खिलाड़ी बन चुके हैं।
Also Read : Nitin Gadkari Major Warning After Operation Sindoor: ‘World War III Could Erupt Anytime

