मंगलवार की रात क्रिकेट के मैदान पर रोमांच के साथ-साथ रोमांस का भी शानदार नज़ारा देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने जब लखनऊ सुपर जायंट्स को ज़बरदस्त शिकस्त दी, तो मैदान में जीत का जश्न था, वहीं स्टैंड्स में विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बीच एक प्यारा और दिल छू लेने वाला पल कैमरे में कैद हो गया। इस सुपर कपल की केमिस्ट्री एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है। एक तरफ विराट का मैदान पर जोश, तो दूसरी ओर अनुष्का का प्यार, दोनों मिलकर इस मैच को हर एंगल से खास बना रहे थे। अब इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग कह रहे हैं – अगर प्यार हो तो ऐसा, जैसा अनुष्का और विराट के बीच है।
RCB की धमाकेदार जीत के बाद वायरल हुआ विराट-अनुष्का का रोमांटिक मोमेंट!
228 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 54 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन असली हीरो बने जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल, जिनकी दमदार साझेदारी ने RCB को बड़ी जीत दिलाई। इस जीत के साथ टीम टॉप-2 में पहुंच गई और अब गुरुवार को पंजाब किंग्स से क्वालिफायर 1 में भिड़ेगी। मैच खत्म होते ही अनुष्का शर्मा स्टैंड में बेहद खुश नजर आईं। तालियां बचा कर वो अपने पति विराट कोहली को चियर करती दिखीं।
इस दौरान क्रिकेटर भी काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने झट से एक्ट्रेस को फ्लाइंग किस दी और हाथ को हवा में काफी देर तक फैलाए रहे। ये देखते ही उन्होंने भी विराट को कई फ्लाइंग किस दी। दोनों का अंदाज देखने लायक था। यह प्यारा सा पल फैंस की नजरों से बच नहीं पाया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्माती हुई भी नजर आ रही हैं।

