• Tue. Nov 3rd, 2026

IPL 2025: विराट कोहली या जसप्रीत बुमराह नहीं, बल्कि कीरोन पोलार्ड ने इस खिलाड़ी को बताया असली क्रिकेट लीजेंड

IPL

आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, जिन्हें कीरोन पोलार्ड ने हाल ही में असली क्रिकेट लीजेंड बताया था। अब तक रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है.

Also Read: अमेरिकी ने यमन में हूतियों पर फिर किया हमला, बमबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत

पिछले मुकाबले में भी वे मुंबई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, बल्कि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे थे. अब जब मुंबई इंडियंस के कप्तान टॉस के लिए मैदान में आएंगे, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा इस बार शुरुआती एकादश में शामिल हैं या नहीं.

पोलार्ड ने रोहित शर्मा को बताया क्रिकेट का लीजेंड, कहा- जल्द खेलेंगे बड़ी पारी

वहीं लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा की खराब शुरुआत को तूल नहीं देते हुए कहा कि कुछ मैचों में कम स्कोर के आधार पर इस दिग्गज बल्लेबाज का आकलन नहीं किया जाना चाहिए. मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान रोहित ने अब तक तीन मैचों में 0 ,8 और 13 रन बनाये हैं.

Also Read: हिमाचल में अंग्रेजी शराब 200 रुपये तक महंगी, रेट लिस्ट अनिवार्य

पोलार्ड ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच से पहले कहा, रोहित का नाम इतिहास में, रिकॉर्ड पुस्तिका में दर्ज है. वह खेल का लीजैंड है. कुछ मैचों में कम स्कोर के आधार पर उसका आकलन नहीं होना चाहिए.

पोलार्ड ने कहा कि वह जल्दी ही बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन उन पर दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा,”कई बार आप रन नहीं बना पाते. एक खिलाड़ी के तौर पर वह अपने खेल का मजा ले रहा है और उस पर दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए.” उन्होंने कहा,”मुझे यकीन है कि वह एक बड़ी पारी खेलेगा और हम उसकी तारीफों के पुल बांधते दिखेंगे. फिर हम किसी नये गर्म मुद्दे पर बात करेंगे.”

Also Read: जरूरी खबर: हेयरफॉल रोकने के लिए डाइट सुधारें, जानें कारण व इलाज

Share With Your Friends If you Loved it!