• Sun. Mar 8th, 2026

    एशिया कप विवाद: हारिस रऊफ को दो मैचों का प्रतिबंध, सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना ICC ने सुनाया फैसला

    एशिया

    आईसीसी ने एशिया कप 2025 के विवाद पर सुनवाई करते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया। अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे। साथ ही, आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ दोनों को आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया। संस्था ने दोनों खिलाड़ियों पर वित्तीय जुर्माना और अनुशासनात्मक कार्रवाई लागू की।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश

    एशिया कप में हारिस रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध

    हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ दो अलग-अलग मैचों में आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन किया था। पहले मामले में उन्हें खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया और 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, उन्हें दो डिमेरिट अंक भी मिले। दूसरे मैच में दोबारा वही गलती दोहराने पर उन्हें फिर से 30 प्रतिशत का जुर्माना और दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक दिए गए। नतीजतन, आईसीसी ने उन पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया।

    आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया। मैच के बाद उन्होंने भारतीय सेना के समर्थन और पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए बयान दिया था। इस बयान को खेल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला मानते हुए जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह को एक डिमेरिट अंक मिला, जबकि अर्शदीप सिंह और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को चेतावनी दी गई। संस्था ने स्पष्ट किया कि सभी मामले लेवल-1 श्रेणी में आते हैं, जिनमें अधिकतम 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं। एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने-सामने हुई थीं। फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन ट्रॉफी वितरण अभी भी लंबित है।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!