• Sat. Mar 7th, 2026

    अंपायर ने बॉल नहीं बदली तो पंत भड़के: बुमराह SENA देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन बॉलर

    bumara

    हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 96 रन की बढ़त बना ली है। रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को 6 रन की मामूली बढ़त मिली। मैच के दौरान जब अंपायर ने गेंद नहीं बदली, तो ऋषभ पंत ने नाराज़ होकर गेंद गुस्से में दूसरी दिशा में फेंक दी। जसप्रीत बुमराह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने विदेशी सरज़मीं पर सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने के मामले में कपिल देव की बराबरी भी कर ली। हैरी ब्रूक को पारी के दौरान तीन बार जीवनदान मिला, फिर भी वे सिर्फ एक रन से शतक चूकते हुए 99 रन पर आउट हो गए।

    Also Read: बारिश से जम्मू की तवी नदी में उफान: जब लहरों के बीच फंसी जिंदगी, तेज धारा के बीच फंसे शख्स का हुआ रेस्क्यू

    बुमराह ने रचा इतिहास, SENA देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज़ बने

    भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच पूरे किए। अब उनके 44 टेस्ट में 151 कैच और 15 स्टंपिंग हो गई हैं।

    जसप्रीत बुमराह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन गेंदबाज बने। बुमराह के बाद इस सूची में वसीम अकरम 146 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अनिल कुंबले ने 141, इशांत शर्मा ने 130, और मुथैया मुरलीधरन ने 125 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी के नाम 123, जहीर खान के 119, कपिल देव के 117 और वकार यूनिस के 113 विकेट हैं।

    बुमराह ने विदेश में भारत के लिए 5 विकेट हॉल में कपिल देव की बराबरी की जसप्रीत बुमराह ऐसे इंडियन पेसर बन गए हैं जिन्होंने विदेश में 12 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने इस मामले में कपिल देव की बराबरी की। कपिल ने विदेशी पिचों पर खेले 66 टेस्ट मैचों में 12 बार 5 विकेट लिए। बुमराह ने अपने करियर में 14वीं और विदेशी धरती पर 12वीं बार 5 विकेट झटके।

    Also Read: जानिए कौन हैं 23 साल की जहांवी डांगेती जो NASA का मिशन करेंगी पूरा, 2029 में भरेंगी उड़ान

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “अंपायर ने बॉल नहीं बदली तो पंत भड़के: बुमराह SENA देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन बॉलर”

    Comments are closed.