टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज़ और कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 के बाद अब टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने का फैसला कर लिया है. इंग्लैंड दौरे से पहले यह टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. उनके इस फैसले से फैंस में मायूसी जरूर है, क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं, क्योंकि रोहित शर्मा ने खुद ऐलान किया है कि वह वनडे फॉर्मेट में अपना जलवा बरकरार रखेंगे.
Also Read: उत्तरकाशी: गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत
रोहित शर्मा ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि वाइट जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात रही है. उन्होंने सभी प्रशंसकों और टीम को वर्षों तक मिले समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद कहा। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि वह केवल टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं, वनडे में उनका सफर अभी जारी रहेगा. रोहित का यह ऐलान वनडे क्रिकेट में उनके अनुभव की अहमियत को भी दर्शाता है.
संन्यास के बाद बढ़ी हलचल, निराश फैंस के बीच टीम इंडिया नए कप्तान की तलाश में
रोहित के संन्यास पर बीसीसीआई का बयान आया सामने: ‘हिटमैन’ शर्मा के संन्यास के बाद लगातार लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने भी प्रतिक्रिया दी है। बोर्ड ने कहा, “धन्यवाद कप्तान, सफेद जर्सी के एक युग का समापन हो गया है! रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। वह वनडे फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करते रहेंगे. हमें आप पर गर्व है, हिटमैन.”
Also Read: शाहजहांपुर हादसा: कार-बाइक टक्कर में छह की मौत, चार दोस्त शामिल
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं में भारत की कप्तानी की थी, जहां उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। इंग्लैंड दौरे के लिए अब टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा, जिसमें जसप्रीत बुमराह, लोकेश राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत प्रमुख दावेदार हो सकते हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खराब फॉर्म के चलते रोहित अंतिम एकादश से बाहर हुए थे, लेकिन तब उन्होंने संन्यास से इनकार कर दिया था. कोच गौतम गंभीर से मतभेदों की भी चर्चा रही, जिन्होंने स्टार संस्कृति खत्म करने की बात कही थी.
Also Read: ओडिशा: स्कूल के क्लासरूम में घुसा 15 फीट का किंग कोबरा, मची अफरा-तफरी

