• Fri. Mar 6th, 2026

    T20 World Cup में भारत की हार पर कैफ का हमला, कहा – गौतम गंभीर की रणनीति में कमी

    T20

    T20 World Cup के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से करारी शिकस्त दी। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की पूरी पारी 111 रन पर सिमट गई। रनों के लिहाज से यह टी20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी हार साबित हुई।

    Also Read: अक्षर को बाहर करना पड़ा भारी वाशिंगटन सुंदर पर कोच का बड़ा बयान

    T20 World Cup: 76 रन से हारा भारत, मोहम्मद कैफ ने टीम संयोजन पर उठाए सवाल

    भारत की इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर टीम की रणनीति पर सवाल खड़े किए। कैफ का मानना है कि टीम के टॉप ऑर्डर में जरूरत से ज्यादा लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज शामिल हैं, जिससे विरोधी टीम को रणनीति बनाने में आसानी होती है। उनके मुताबिक, विपक्षी टीम ऑफ-स्पिनर को आदर्श मैच-अप के तौर पर चुन सकती है।

    कैफ ने अपने पोस्ट में लिखा, “भारत के टॉप ऑर्डर में बहुत ज्यादा लेफ्ट-हैंडर हैं। इससे विरोधी टीम को टैक्टिकल प्लान बनाना आसान हो जाता है। संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से संतुलन बेहतर हो सकता है।”

    आईसीसी इवेंट में साल 2023 वनडे विश्व कप के बाद यह भारतीय टीम की पहली हार है। 2023 विश्व कप के बाद भारत ने तीनों फॉर्मेट में आईसीसी टूर्नामेंट के कुल 17 मुकाबले खेले थे और सभी में जीत दर्ज की थी। हालांकि, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस मुकाबले के साथ टीम इंडिया का विजयी अभियान थम गया।

    Also Read: भागवत योगी मुलाकात 2027: यूपी BJP में बढ़ी सियासी हलचल

    Share With Your Friends If you Loved it!
    2 thoughts on “T20 World Cup में भारत की हार पर कैफ का हमला, कहा – गौतम गंभीर की रणनीति में कमी”

    Comments are closed.