• Fri. Mar 6th, 2026

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का आगाज, पीएम मोदी ने युवाओं को बताया टेक क्रांति का अग्रदूत

    UAE

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 का शुभारंभ नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में हुआ। यह कार्यक्रम 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन का उद्घाटन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। IMC को भारत और एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी मेला माना जाता है, जहां देश की नई तकनीकी उपलब्धियां प्रदर्शित की जाती हैं।

    Also Read : Italy: भीषण सड़क दुर्घटना में नागपुर के कारोबारी और उनकी पत्नी की मौत बेटी की हालत गंभीर

    इंडिया का 6G विजन और तकनीकी प्रगति पर चर्चा

    इस बार IMC में भारत के 6G विजन और उससे जुड़ी रिसर्च पर विस्तार से चर्चा होगी। देश यह प्रदर्शित करेगा कि वह 6G तकनीक में किस तरह अपनी क्षमता साबित कर रहा है। सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और सैटेलाइट इंटरनेट के भविष्य पर भी विचार-विमर्श होगा। इन तकनीकों को भारत की डिजिटल प्रगति की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी क्रांति में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भविष्य का मतलब दशकों आगे का समय होता था, लेकिन अब “फ्यूचर इज हेयर एंड नाऊ” है। पीएम ने बताया कि इंटरनेट स्पीड बढ़ने से विकास की गति भी तेज हुई है। अब तक दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ा जा चुका है, जिससे डिजिटल भारत का सपना साकार हो रहा है।

    Also Read : भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग 2030 तक 8 लाख करोड़ के शिखर पर

    Share With Your Friends If you Loved it!