• Tue. Nov 3rd, 2026
Indian Railway: पूर्व मध्‍य रेलवे की 148 ट्रेनों से हटा स्‍पेशल का टैग

Indian Railway: कोविड-19 के कारण रेलवे द्वारा नियमित ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में परिचालिन करने का निर्णय लिया गया था.

अब पूर्व मध्य रेल की 148 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें पुराने नंबर से चलाई जाएंगी.

अब स्पेशल नहीं नार्मल नंबर से चलेंगी ये इंटरसिटी ट्रेनें: Indian Railway

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि हाजीपुर जोन के क्षेत्र से चलने वाली कुल 148 ट्रेनों से स्पेशल नंबर हटा लिया गया है।

अब इन ट्रेनों का परिचालन सामान्य नंबर और सामान्य किराये के साथ होगा।

हालांकि जनरल बोगियां अब भी रिजर्व कोच के रूप में ही चलेंगी।

लेकिन स्लीपर, एसी बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों से स्पेशल फेयर नहीं लिया जाएगा।

इधर पूर्व रेलवे ने भी ट्रेनों से स्पेशल नंबर हटाने और नार्मल फेयर के साथ ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस बारे में भागलपुर स्टेशन पर पत्र भी आ गया है।

मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन बनकर चल रही ट्रेनों को सामान्य नंबर और किराये के साथ चलाने की तैयारी है।

अभी तक यह दिशा निर्देश नहीं आया है कि कब से यह व्यवस्था प्रभावी होगा।

दरअसल इस बारे में जरूरी बदलाव कर रहा है। धीरे धीरे ऑपरेटिंग सिस्टम में बदलाव का काम पूरा हो जाएगा।

जैसे-जैसे अपडेट मिलता जाएगा ट्रेनों को नार्मल नंबर और नार्मल फेयर के साथ चलाया जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को ही इस बारे में रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है।

पटनाः 

वर्तमान में चलाई जा रही पूर्व मध्य रेल की नियमित मेल/एक्सप्रेस व हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों के लिए ‘स्पेशल ट्रेन’ (Holiday Special Train) का दर्जा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.

वर्तमान में जिन ट्रेनों की सामान्य श्रेणी में आरक्षण की व्यवस्था है वह अभी जारी रहेगी. इसके साथ ही पूर्व में जो कोच अनारक्षित घोषित किए गए थे वह अनारक्षित बने रहेंगे.

वैसे यात्री जो अपना यात्रा टिकट पूर्व में ही आरक्षित करवा चुके हैं, वैसे यात्रियों से ना ही किराया का अंतर लिया जाएगा और ना ही किसी प्रकार की धन वापसी होगी.

सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का कोच संयोजन, ठहराव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है.

बता दें कि कोविड-19 (Covid-19) के कारण यात्रियों के व्यापक स्वास्थ्य हित को देखते हुए रेलवे द्वारा नियमित ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में परिचालिन करने का निर्णय लिया गया था.

अब पूर्व मध्य रेल की 148 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें पुराने नंबर से चलाई जाएंगी.

अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली पूर्व मध्य रेल की 148 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन पुराने नंबर से किया जाएगा.

ऐसे समझ लें कि राजेंद्र नगर टर्मिनल और नई दिल्ली के बीच चलाई जाने वाली 02393 स्पेशल ट्रेन 02393 के बदले अपने पुराने नंबर 12393 नंबर से चलेगी.

Share With Your Friends If you Loved it!