रिलायंस ने 29 जुलाई को भारतीय बाजार में अपना नया जियो पीसी (JioPC) लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह देश का पहला AI-रेडी क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म है।सरल शब्दों में कहा जाए तो अब महंगे लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्लेटफॉर्म की मदद से आप अपने टीवी या किसी भी स्क्रीन को पावरफुल कंप्यूटर में बदल सकते हैं।इस सेवा की शुरुआती कीमत 599 रुपये प्रति माह है, जबकि सालाना प्लान 4,599 रुपये में उपलब्ध है। नए यूजर्स को पहले महीने के लिए यह सेवा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी।
Also Read:तनिष्क बागची ने सैयारा में दिल का दर्द उड़ेला, गाना बन गया सुपरहिट
JioPC कैसे काम करता है?
JioPC एक ऐसा क्लाउड-बेस्ड कंप्यूटर है, जो आपको बिना भारी-भरकम हार्डवेयर खरीदे एक पावरफुल कंप्यूटर का अनुभव देता है। इसके लिए आपको बस एक जियो सेट-टॉप बॉक्स, कीबोर्ड और माउस चाहिए। यह जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर यूजर्स के लिए अवेलेबल है।इसे शुरू करने के लिए आपको जियो सेट-टॉप बॉक्स में जियो पीसी एप डाउनलोड करना होगा। एप पर अपने जियो नंबर से लॉगिन करना होगा और आपका क्लाउड कंप्यूटर तैयार हो जाएगा। यानी आप अपने TV या किसी भी स्क्रीन पर JioPC एप के जरिए इसे चला सकते हैं।ये प्लेटफॉर्म तुरंत बूट होता है, इसमें कोई लैग नहीं है और ये वायरस या हैकिंग से भी सेफ है। खास बात ये है कि आपको न तो हार्डवेयर अपग्रेड करने की टेंशन है, न ही मेंटेनेंस का झंझट। ये क्लाउड पर चलता है, यानी सारा डेटा और प्रोसेसिंग जियो के सुपरफास्ट सर्वर्स पर होती है।
Also Read:डाक विभाग का बड़ा फैसला: रजिस्ट्री सेवा होगी बंद, स्पीड पोस्ट से होगा काम
जियो सभी फील्ड के लोग इस्तेमाल कर सकेंगे
जियो पीसी को जियो ने भारत की बढ़ती डिजिटल जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है। ये स्टूडेंट्स, सोलोप्रेन्योर्स (अकेले बिजनेस करने वाले), स्मॉल बिजनेस और घरों में काम करने वालों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें कई खूबियां मिलेंगी JioPC अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए पूरी तरह तैयार है, यानी आप AI-बेस्ड ऐप्स और टूल्स को बिना किसी झंझट के इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे ऑनलाइन लर्निंग हो, रिमोट वर्क या रोजमर्रा के काम, ये डिवाइस सब कुछ आसान बना देता है। जियो और एडोब की साझेदारी के तहत यूजर्स को एडोब एक्सप्रेस का फ्री एक्सेस मिलेगा, जो एक शानदार डिजाइन और एडिटिंग टूल है — इससे आप प्रोफेशनल ग्राफिक्स, वीडियो और फोटो एडिटिंग कर सकते हैं।
हर सब्सक्रिप्शन के साथ 512GB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा, जहां फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स सुरक्षित रखी जा सकती हैं। इसके अलावा, ब्राउजर-बेस्ड माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और जियो वर्कस्पेस की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसे टूल्स बिना इंस्टॉल किए चलाए जा सकते हैं। सिक्योरिटी और स्पीड के मामले में भी JioPC आगे है, क्योंकि इसमें नेटवर्क-लेवल सुरक्षा दी गई है जो वायरस, मालवेयर और हैकिंग से बचाती है, और इसकी परफॉर्मेंस इतनी तेज है कि स्लो स्पीड की कोई शिकायत नहीं होती।
Also Read:ट्रंप के टैरिफ: भारत के लिए संकट नहीं, मौका इंडस्ट्रीज दिखा रहीं आशावाद

