• Fri. Mar 6th, 2026
    नोबेल

    भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है, जिसमें तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को क्वांटम मैकेनिक्स में उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए चुना गया है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले के जॉन क्लार्क, येल यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सांता बारबरा से जुड़े मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलेगा। इस पुरस्कार की घोषणा स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने की है।

    रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा क्वांटीकरण पर उनके शोध के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्हें करीब 10.3 करोड़ रुपये, एक स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र मिलेगा।

    Also Read: पटना मेट्रो शुरू हुई जानें रूट टाइम टेबल और किराया

    2024 में मशीन लर्निंग के जनक वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार

    पिछले साल, 2024 में, जॉन जे. होपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग में फिजिक्स के इस्तेमाल के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था। होपफील्ड ने कंप्यूटर को याद रखने और पहचानने में मदद करने वाली हॉपफील्ड नेटवर्क विकसित की, जबकि हिंटन, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ‘गॉडफादर’ कहा जाता है, ने कंप्यूटर को खुद सीखने वाली बोल्ट्जमैन मशीन बनाई।

    Also Read: भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने झटके तीन-तीन विकेट

    Share With Your Friends If you Loved it!