• Sun. Mar 8th, 2026
    मेट्रो

    आज पटनावासियों को मेट्रो की सौगात मिली, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले फेज की मेट्रो सेवा की शुरुआत भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक की। उन्होंने छह भूमिगत स्टेशनों और 9.35 किमी लंबी सुरंग का शिलान्यास भी किया। मेट्रो के कोच मधुबनी पेंटिंग और बिहार के प्रसिद्ध स्थलों के स्टिकरों से सजाए गए हैं।

    हर 20 मिनट में मेट्रो, आरक्षित सीटें भी उपलब्ध

    पटना मेट्रो हर 20 मिनट में चलेगी। इसकी अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। किराया 15 से 30 रुपये के बीच रहेगा। मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी और रोजाना 40-42 राउंड पूरे करेगी। हर ट्रेन में महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 12-12 सीटें आरक्षित होंगी।

    Also Read: मुजफ्फरपुर को मिली हवाई उड़ान की सौगात, डिप्टी सीएम ने दी बड़ी जानकारी

    बीएसएपी जवान संभालेंगे सुरक्षा, मेट्रो कोच में हाईटेक सुविधाएं

    पटना मेट्रो की सुरक्षा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (बीएसएपी) के जवान करेंगे, जो मेट्रो के हर हिस्से पर तैनात रहेंगे। कोच में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग, पैनिक बटन, 360-डिग्री सीसीटीवी, और आपातकालीन माइक्रोफोन जैसी आधुनिक सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन स्थिति में सीधे ड्राइवर से बात करने का विकल्प भी मौजूद है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेली रोड पर मेट्रो के भूमिगत खंड का शिलान्यास करेंगे, जो शहर के व्यस्त इलाकों में मेट्रो सेवा को बेहतर बनाएगा। इस परियोजना में छह भूमिगत स्टेशन और 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग शामिल है, जिसका खर्च करीब 2,565 करोड़ रुपये है। पटना मेट्रो के दो कॉरिडोर 2027 तक पूरी तरह चालू होने की उम्मीद है।

    Also Read:भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग 2030 तक 8 लाख करोड़ के शिखर पर

    Share With Your Friends If you Loved it!