कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान को बम से उड़ाने और हाईजैक करने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग कराई। धमकी भरा नोट एक टिशू पेपर पर लिखा हुआ मिला।
हाल के दिनों में विमानों को लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने और हाईजैक करने की धमकी दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत सतर्कता बरती और विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया।
सूत्रों के अनुसार, टिशू पेपर पर लिखे नोट में विमान को हाईजैक करने और विस्फोट की धमकी दी गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की। साथ ही प्रत्येक यात्री की पहचान की पुष्टि की जा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई।
Also Read: भारत-ईयू एफ़टीए से कौन क्या लाभ उठाएगा
सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव, जांच जारी
धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी तरह से तलाशी ली। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई है और तय प्रोटोकॉल के तहत आगे की जांच जारी है। वहीं, दिल्ली के लिए उड़ान में लगभग दो घंटे की देरी होने की संभावना है।
इससे पहले भी इंडिगो की उड़ानों को धमकियां मिल चुकी हैं। 18 जनवरी को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया था। वहीं, 22 जनवरी को दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिला था, जिसके चलते विमान की पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी।
Also Read: यूजीसी के भेदभाव-रोधी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: बहस और मायने


[…] Also Read: बम धमकी के बाद कुवैत से दिल्ली आ रह… […]
[…] Also Read: बम धमकी के बाद कुवैत से दिल्ली आ रह… […]
[…] Also Read: बम धमकी के बाद कुवैत से दिल्ली आ रह… […]
[…] Also Read: बम धमकी के बाद कुवैत से दिल्ली आ रह… […]
[…] Also Read: बम धमकी के बाद कुवैत से दिल्ली आ रह… […]