• Sat. Mar 7th, 2026

    पवार-ठाकरे ने की फडणवीस की तारीफ, BJP बोली– ये महाराष्ट्र की परंपरा

    राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में ‘महाराष्ट्र नायक’ नामक कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया, जिसमें उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना की है।

    Also Read : क्या इंग्लैंड Lords में भारत की जीत को रोक पाएगा? 200 से कम लक्ष्य इतने बार हो चुका है डिफेंड

    चंद्रशेखर बावनकुले का बयान: जन्मदिन पर ठाकरे द्वारा की गई सराहना महाराष्ट्र की परंपरा का हिस्सा

    महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि किसी के जन्मदिन पर उसके अच्छे कार्यों और उपलब्धियों की सराहना करना राज्य की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस के कार्य, उनके दृष्टिकोण और विशेष रूप से 2029 तक विकसित महाराष्ट्र के सपने को लेकर उनके विजन की सराहना की है, जिससे इस लक्ष्य को और बल मिला है। बावनकुले ने आगे कहा कि उद्धव की यह प्रशंसा न केवल राज्य की राजनीति के लिए, बल्कि सभी राजनीतिक दलों के लिए प्रेरक है। उनके अनुसार, जन्मदिन की शुभकामनाएं या सराहना कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि प्रोत्साहन का प्रतीक है।

    Also Read : Numerology 14 July 2025: मूलांक 6 इस बार का रखें ध्यान, नहीं तो पूरे दिन रहेंगे परेशान; पढ़ें अंक ज्योतिष

    फडणवीस ने पवार-ठाकरे का जताया आभार, कहा- वैचारिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने जन्मदिन पर प्रकाशित ‘महाराष्ट्र नायक’ कॉफी टेबल बुक में प्रशंसा के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे दोनों उनके वैचारिक विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा इस पुस्तक का विमोचन किया गया था। इसमें शरद पवार ने लिखा कि जब वे फडणवीस को देखते हैं, तो उन्हें वह दौर याद आता है जब वे 1978 में पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने फडणवीस को एक जानकार नेता बताया, जिनकी राज्य प्रशासन पर मजबूत पकड़ है।

    Also Read : 75वर्ष की उम्र पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उम्र पार करने के बाद दूसरो को दें मौका

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “पवार-ठाकरे ने की फडणवीस की तारीफ, BJP बोली– ये महाराष्ट्र की परंपरा”

    Comments are closed.