• Fri. Nov 6th, 2026

CM केजरीवाल के घर जनता दरबार में कारतूस लेकर पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Byadmin

Nov 27, 2018
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करोल बाग की एक मस्जिद से मौलवी सहित दर्जन भर लोग जनता दरबार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय लिया हुआ था. वक्फ बोर्ड से वेतन बढ़वाने की मांग को लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलने आये थे. अंदर प्रवेश करते समय गेट पर जांच कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने एक शख्स के पर्स से कारतूस बरामद किया. इसकी पहचान इमरान के रूप में कई गई. यह शख्स नमाज़ से पहले मस्ज़िद की साफ सफाई का काम करता था. इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. सिविल लाइन्स पुलिस उसे अपने साथ ले गई.
Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.