• Mon. Nov 2nd, 2026

नीरव मोदी ने किया देश लौटने से इनकार

Byadmin

Jan 5, 2019 india, PNB, scam
Nirav modi

पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने देश लौटने से इनकार कर दिया है। नीरव मोदी ने ये बात प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट को दिए जवाब में कही है।

नीरव मोदी ने कहा, ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। पीएनबी स्कैम सिविल ट्रांजैक्शन था और इसे उस मामले से अलग तूल दिया जा रहा है। मैं सुरक्षा कारणों से देश वापस नहीं लौट सकता।’

ईडी ने शुक्रवार को थाईलैंड में नीरव मोदी की 13.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इससे पहले ईडी ने बीते साल नवंबर में नीरव मोदी की दुबई में 56 करोड़ रुपये से अधिक की 11 संपत्ति जब्त कर ली थी।

वहीं बीते साल अक्तूबर माह में भी जांच एजेंसी ने नीरव और उसके परिवार के लोगों की 637 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। जिसमें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क स्थित दो अपार्टमेंट भी शामिल थे।

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.