• Tue. Nov 3rd, 2026

पीएम मोदी ने सोच को बदला

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित हो रहे 15वें प्रवासी भारतीय दिवस में प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने पहुंचे हैं। उनके साथ इस दौरान उनके साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी के सहयोग से बीते साढ़े चार वर्ष में भारत ने दुनिया में अपना स्वभाविक स्थान पाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। पहले लोग कहते थे कि भारत बदल नहीं सकता। हमने इस सोच को ही बदल दिया है। हमने बदलाव करके दिखाया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही मॉरीशस के पीएम प्रवींद जगन्नाथ का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से ही उत्तर प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने वाराणसी के साथ ही प्रयागराज के कुंभ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि काशी की पुरातन काया को बनाए रखते हुए आधुनिकता के साथ उसे आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जी के प्रभावी नेतृत्व के कारण भारत की प्रतिष्ठा बाहर के देशों में बढ़ी है और उससे आप लोगों का गौरव और सम्मान भी बढ़ा है।

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.