• Wed. Nov 4th, 2026

आज महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि मे PM मोदी और राहुल ने दी आज श्रद्धांजली …

Byadmin

Jan 30, 2019

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 71वीं पुण्यतिथि है, इस अवसर पर आज देशभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है । पीएम मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी वहां मौजूद रहे है । पीएम मोदी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पर गांधी को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी नई आज गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर ट्वीट कर लिखा है की ‘एक समाज की महानता और प्रगति इस बात से लगाई जा सकती है कि वहां कमजोर और असुरक्षित सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।’-महात्मा गांधी….बापू को उनकी पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।’

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर PM मोदी आज गुजरात जाएंगे, जहां वह दांडी यात्रा की याद में बनाए गए दांडी स्मारक का लोकर्पण करेंगे। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे, जहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.