• Wed. Nov 4th, 2026

जब डोनाल्ड ट्रंप को लगा कि नेपाल और भूटान भारत का हिस्सा थे!

Byadmin

Feb 4, 2019 bhutan, nepal, trump, white house
donald-trump

टाइम मैगजीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली बात बताई है.

मैगजीन ने यूएस इंटेलीजेंस अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप को लगता था कि नेपाल और भूटान भारत के हिस्से थे.

अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह एक स्वतंत्र देश है, तो ट्रंप कहने लगे कि भूटान तो भारत का हिस्सा था।

बीते हफ्ते ट्रंप ने एक ट्वीट के जरिए खुफिया एजेंसियों के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। ट्रंप ने खुफिया अधिकारियों को नासमझ कहा और दोबारा स्कूल जाने की सलाह दी थी।

बता दें ये कोई नई बात नहीं है जब ट्रंप ने साउथ एशिया को लेकर ऐसा कहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में ट्रंप ने नेपाल को निप्पल और भूटान को बटन कहकर संबोधित किया था।

Share With Your Friends If you Loved it!

By admin

Administrator

Comments are closed.