• Fri. Nov 6th, 2026

फरवरी में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या घटी

दूरसंचार उपभोक्ताओं की संख्या घटकर 116.60 करोड़ रह गई है फरवरी में। इस दौरान देश में रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (VI) के ग्राहक घटे हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या जनवरी 2022 के अंत के 116.94 करोड़ थी जो फरवरी 2022 के अंत में 116.60 करोड़ रह गई है।

फरवरी में लगातार तीसरे महीने रिलायंस के घटे ग्राहक

लगातार तीसरा महीना था जब रिलायंस जियो ने अपने मोबाइल ग्राहक गंवाए हैं। कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 36.6 लाख घटकर 40.27 करोड़ रह गई।
VI के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में भी गिरावट आई। इसने 15.32 लाख मोबाइल ग्राहकों को खो दिया, जबकि बीएसएनएल और एमटीएनएल के क्रमशः 1.11 लाख और 5,097 कनेक्शन कम हुए।

एयरटेल ने 15.91 लाख नए ग्राहक जोड़े

आंकड़ों के मुताबिक, मोबाइल खंड में भारती एयरटेल एकमात्र कंपनी रही, जिसके कनेक्शनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। भारती एयरटेल ने फरवरी में 15.91 लाख नए ग्राहक जोड़े। इसके साथ ही इसके ग्राहकों की संख्या 35.80 करोड़ पर पहुंच गई है।

वायरलाइन में रिलायंस ने जोड़े ग्राहक

रिलायंस जियो ने वायरलाइन में सबसे अधिक 2.44 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है। इसके बाद भारती एयरटेल ने

91,243 ग्राहक जोड़े, फिर वोडाफोन आइडिया ने 24,948, क्वाड्रेंट ने 18,622 और आखिरी में

टाटा टेलीसर्विसेज ने 3,772 ग्राहक जोड़े हैं।फरवरी लगातार तीसरा महीना था जब रिलायंस जियो ने अपने मोबाइल ग्राहक

गंवाए हैं। कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 36.6 लाख घटकर 40.27 करोड़ रह गई।
VI के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में भी गिरावट आई। इसने 15.32 लाख मोबाइल ग्राहकों को खो दिया,

जबकि बीएसएनएल और एमटीएनएल के क्रमशः 1.11 लाख और 5,097

बीएसएनएल और एमटीएनएल की वायरलाइन में संयुक्त रूप से 49.5% हिस्सेदारी है। इन कंपनियों ने क्रमशः 49,074

और 21,900 फिक्स्ड लाइन ग्राहक गंवाए। देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या फरवरी में मामूली घटकर 78.33 करोड़ रह गई

जो जनवरी में 78.34 करोड़ थी।

Share With Your Friends If you Loved it!