• Thu. Mar 12th, 2026

    आवेश खान की यॉर्कर से टूटा बल्ला:साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ओवर में फेकीं लगातार तीन यॉर्कर, डुसेन का बल्ला दो फाड़ हुआ

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में आवेश खान की यॉकर गेंद पर रेसी वेन डर डुसेन का बल्ला टूट गया। दरअसल अफ्रीकी पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर आवेश खान ने यॉकर गेंद डाली, जिसे रेसी वेन डर डुसेन ने कवर की तरफ खेला। इस दौरान आवेश की घातक यॉर्कर से उनका बल्ला टूट गया।

    उस समय डुसेन 22 रन पर खेल रहे थे। बाद में उन्होंने टीम के लिए नाबाद 75 बनाए। आवेश ने इस ओवर की पहले दो गेंदें भी शानदार यॉकर डाली थीं। इन तीनों गेंद पर कोई रन नहीं बना। हालांकि, इस ओवर की शुरुआत आवेश ने वाइड गेंद से की थी।

    Share With Your Friends If you Loved it!