• Mon. Nov 2nd, 2026

एनआईआरएफ रैंकिंग जारी, IIT मद्रास नंबर 1

Colleges

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार, 15 जुलाई, 2022 को नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 जारी कर दीहै। इस साल भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास को शीर्ष स्थान मिला है। यहां देखें 2022 के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट-

रैंक – इंजीनियिंग कॉलेज का नाम

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, मद्रास
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, दिल्‍ली
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, बॉम्‍बे
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, कानपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, खड़गपुर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, रूड़की
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, गुवाहाटी
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, तिरुचिरापल्ली
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, हैदराबाद
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी, सुरथकाल

फार्मेसी संस्थानों में जामिया हमदर्द ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। नेशनल इंस्टि‍ट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद इस कैटिगरी में दूसरे स्थान पर है जबकि पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ को तीसरा स्थान मिला है।

इस कैटिगरी के 10 बेस्‍ट कॉलेजों में से 5 दिल्ली से हैं, जिसमें मिरांडा हाउस चार्ट में सबसे ऊपर है। हिंदू कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि चेन्नई का प्रेसीडेंसी कॉलेज तीसरे स्थान पर है।

एम्स दिल्ली को देश का बेस्‍ट मेडिकल कॉलेज घोषित किया गया है। उसके बाद पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ और सीएमसी, वेल्लोर का स्थान है। IIM अहमदाबाद देश का सबसे अच्छा मैनेजमेंट इंस्टिट्यूशन है, उसके बाद IIM बेंगलुरु और IIM कलकत्ता हैं।

Share With Your Friends If you Loved it!